BNS Section 65 In Hindi, बीएनएस धारा 65 क्या है

अअब हम आपको BNS Section 65 In Hindi, बीएनएस धारा 65 क्या हैऔर  बीएनएस धारा 65 में  “कुछ विशेष मामलों में बलात्कार की सजा” के मामले”  के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.

बीएनएस धारा 65 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –V का एक हिस्सा है जिसमे “महिला और बच्चे के खिलाफ यौन अपराध के बारे में वर्णन है.


Definition of BNS Section 65 In Hindi :-

Section 65 (1) BNS In Hindi-

(1) 16 वर्ष से कम उम्र की लड़की के साथ बलात्कार:

  • जो कोई भी 16 साल से कम उम्र की लड़की के साथ बलात्कार करता है, उसे कम से कम 20 साल की कठोर कारावास (रिजॉरस इम्प्रिजनमेंट) की सजा मिलेगी।
  • यह सजा आजीवन कारावास (उम्र कैद) तक बढ़ाई जा सकती है, यानी अपराधी को जीवन भर जेल में रहना पड़ सकता है।
  • इसके अलावा, उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

शर्तें:

  • जुर्माना उचित और न्यायसंगत होना चाहिए, ताकि पीड़िता के इलाज और पुनर्वास में मदद मिल सके।
  • जुर्माने की रकम पीड़िता को ही दी जाएगी

Section 65 (2) BNS In Hindi-

(2) 12 वर्ष से कम उम्र की लड़की के साथ बलात्कार:

  • जो कोई भी 12 साल से कम उम्र की लड़की के साथ बलात्कार करता है, उसे कम से कम 20 साल की कठोर कारावास की सजा मिलेगी।
  • यह सजा आजीवन कारावास या मृत्युदंड तक हो सकती है।
  • साथ ही, उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

शर्तें:

  • जुर्माना उचित और न्यायसंगत होना चाहिए, ताकि पीड़िता के इलाज और पुनर्वास में मदद मिल सके।
  • जुर्माने की रकम पीड़िता को ही दी जाएगी

यह भी पढ़े –

Section 64 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 64 क्या है?Section 63 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 63 क्या है?
About Surendra Singh

Hi, I Am A Blogger By Profession I Have 6 Years Experience In This Filed Also I Have Knowledge Of Laws And Rules. This Website Is Related To BNS Laws Section Of BHARTIYA NAYAYA SAHINTA 2023.