अब हम आपको Section 59 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 59 में “लोक सेवक द्वारा मृत्युदंड या आजीवन कारावास से दंडनीय अपराध करने की योजना को छिपाना” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 59 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –IV का एक हिस्सा है जिसमे “दुष्प्रेरण, आपराधिक षड्यंत्र और दुष्प्रेरण का प्रयास” के बारे में वर्णन है.
Definition of Section 59 BNS In Hindi:-
यह प्रावधान कहता है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी जानबूझकर या यह जानते हुए भी किसी अपराध को होने से रोकने के लिए अपनी ड्यूटी होने के बावजूद, उस अपराध को होने में सहायता करता है या उसकी सुविधा प्रदान करता है, तो उसे सजा दी जाएगी।
जिनमे निम्नलिखित स्थितियाँ शामिल हैं:
- अपराध हो जाने पर:-
- यदि वह अपराध हो जाता है, तो सरकारी कर्मचारी को उस अपराध के लिए निर्धारित सजा के अधिकतम समय का आधा हिस्सा तक की जेल हो सकती है, या जुर्माना लगाया जा सकता है, या दोनों सजाएं दी जा सकती हैं।
- अपराध मृत्युदंड या आजीवन कारावास के योग्य होने पर:-
- यदि वह अपराध मृत्युदंड या आजीवन कारावास के योग्य है, तो सरकारी कर्मचारी को 10 साल तक की जेल हो सकती है।
- अपराध न होने पर:-
- यदि वह अपराध नहीं होता है, तो सरकारी कर्मचारी को उस अपराध के लिए निर्धारित सजा के अधिकतम समय का एक चौथाई हिस्सा तक की जेल हो सकती है, या जुर्माना लगाया जा सकता है, या दोनों सजाएं दी जा सकती हैं।
उदाहरण:-
एक पुलिस अधिकारी ‘A’ की ड्यूटी है कि वह किसी भी डकैती की योजना के बारे में जानकारी दे.
यदि ‘A’ को पता है कि ‘B’ डकैती करने की योजना बना रहा है, लेकिन वह जानबूझकर इसकी जानकारी नहीं देता है ताकि डकैती हो सके, तो ‘A’ ने गैरकानूनी तरीके से ‘B’ की योजना को छुपाया है तो ऐसे में ‘A’ को इस धारा के तहत सजा दी जाएगी।
यह भी पढ़े –