अब हम आपको Section 102 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 102 में “गलत व्यक्ति की मृत्यु करने से दोषपूर्ण मानवहत्या” के लिए सजा के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 102 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के “अध्याय VI मानव शरीर को प्रभावित करने वाले अपराध” के बारे में वर्णन है.
definition of Section 102 BNS In Hindi :-
“जिस व्यक्ति की मृत्यु का इरादा था, उसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति की मृत्यु का कारण बनने दोषपूर्ण मानवहत्या”:-
यदि कोई व्यक्ति कोई ऐसा कार्य करता है जिससे उसका इरादा किसी खास व्यक्ति की मृत्यु करने का हो, या उसे पता हो कि उस कार्य से किसी की मृत्यु हो सकती है, लेकिन उसके कार्य से उस व्यक्ति की बजाय किसी दूसरे व्यक्ति की मौत हो जाती है (जिसे मारने का न तो उसका इरादा था और न ही उसे लगता था कि उसकी मृत्यु होगी),
तो उस पर उतनी ही सख्त सजा लागू होगी जितनी उस व्यक्ति की मृत्यु करने पर होती जिसे मारने का उसका इरादा था या जिसकी मृत्यु की संभावना उसे पता थी।
उदाहरण:–
- ‘A’, ‘B’ को मारने के इरादे से गोली चलाता है, लेकिन गोली लगकर ‘C’ की मौत हो जाती है (जिसे मारने का ‘A’ का कोई इरादा नहीं था)।
- यहाँ ‘A’ पर वही अपराध लागू होगा जैसे उसने ‘B’ को ही मारा होता, क्योंकि उसका इरादा किसी की जान लेने का था।
यह भी पढ़े :-