अब हम आपको Section 60 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 60 में “अपराध करने की योजना को छुपाना मृत्युदंड या आजीवन कारावास से दंडनीय है” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस की धारा 60 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –IV का एक हिस्सा है जिसमे “दुष्प्रेरण, आपराधिक षड्यंत्र और दुष्प्रेरण का प्रयास” के बारे में वर्णन है.
Definition of Section 60 BNS In Hindi:-
इस प्रावधान में यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर या यह जानते हुए कि उसके किये गये कार्य से किसी अपराध को करने में सहायता मिलेगी, किसी अपराध की योजना को छुपाता है या झूठी जानकारी देता है, तो उसे सजा दी जाएगी।
जिसमें निम्नलिखित स्थितियाँ शामिल हैं:
- अपराध हो जाने पर:-
- यदि वह अपराध हो जाता है, तो व्यक्ति को उस अपराध के लिए निर्धारित की गयी सजा के अधिकतम समय का एक चौथाई (1/4) हिस्सा तक की जेल हो सकती है, या जुर्माना लगाया जा सकता है, या फिर दोनों सजाएं दी जा सकती हैं।
- अपराध न होने पर:-
- यदि वह अपराध नहीं होता है, तो व्यक्ति को उस अपराध के लिए निर्धारित की गयी सजा के अधिकतम समय का एक आठवां (1/8) हिस्सा तक की जेल हो सकती है, या जुर्माना लगाया जा सकता है, या दोनों सजाएं दी जा सकती हैं।
सरल शब्दों में समझे :
यदि कोई व्यक्ति किसी अपराध की योजना को छुपाता है या झूठी जानकारी देता है, और उसके कारण अपराध हो जाता है, तो उसे उस अपराध की सजा का एक चौथाई हिस्सा भुगतना पड़ सकता है।
यदि अपराध नहीं होता है, तो उसे सजा का एक आठवां हिस्सा भुगतना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े :-