अब हम आपको 112 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 112 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 112 में “छोटे स्तर का संगठित अपराध के लिए सजा” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 112 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –VI का एक हिस्सा है जिसमे “जीवन को प्रभावित करने वाले अपराधों के बारे में” वर्णन है.
Definition Of 112 BNS In Hindi-
छोटे स्तर का संगठित अपराध” :-
112 (1) BNS In Hindi-
यदि कोई व्यक्ति किसी गिरोह या समूह का सदस्य होकर, अकेले या साथ मिलकर, निम्नलिखित में से कोई भी अपराध करता है:
- चोरी,
- झपटमारी,
- धोखाधड़ी (चीटिंग),
- टिकटों की अवैध बिक्री,
- अवैध सट्टा या जुआ,
- सार्वजनिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बेचना,
- या इसी तरह का कोई अन्य अपराध,
तो यह “छोटे स्तर का संगठित अपराध” माना जाएगा।
स्पष्टीकरण: इस धारा के प्रयोजन के लिए, “चोरी” में निम्नलिखित शामिल हैं:
- छल से की गई चोरी,
- वाहन, घर या दुकान/कार्यस्थल से चोरी,
- माल (कार्गो) की चोरी,
- जेबकतरा,
- कार्ड स्किमिंग के जरिए चोरी,
- दुकान से सामान चुराना (शॉपलिफ्टिंग),
- एटीएम से पैसे निकालने की धोखाधड़ी।
112 (2) BNS In Hindi-
जो कोई छोटे स्तर का संगठित अपराध करता है, उसे कम से कम 1 साल से लेकर अधिकतम 7 साल तक की कैद और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।
यह भी पढ़े –