अब हम आपको 106 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 106 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 106 में “लापरवाही के कारण होने वाली मृत्यु के लिए सजा” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 106 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –VI का एक हिस्सा है जिसमे “जीवन को प्रभावित करने वाले अपराधों के बारे में” वर्णन है.
Definition Of 106 BNS In Hindi-
“लापरवाही के कारण मृत्यु होना”:-
106 (1) BNS In Hindi :-
(1) यदि कोई व्यक्ति के द्वारा किसी लापरवाही या असावधानीपूर्ण कार्य की वजह से किसी अन्य व्यक्ति की मृत्यु का कारण बनता है (जो दंडनीय हत्या के अंतर्गत नहीं आता),
तो उसे 5 वर्ष तक की कैद (जिसमें साधारण या कठोर कारावास हो सकता है) और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।
यदि यह कार्य किसी पंजीकृत चिकित्सक द्वारा चिकित्सा प्रक्रिया करते समय किया जाता है, तो उसे 2 वर्ष तक की कैद और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।
स्पष्टीकरण: इस उप-धारा के प्रयोजन के लिए, “पंजीकृत चिकित्सक” से अभिप्राय ऐसे चिकित्सक से है जिसके पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत मान्यता प्राप्त कोई चिकित्सा योग्यता हो और जिसका नाम उस अधिनियम के अंतर्गत राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर या राज्य चिकित्सा रजिस्टर में दर्ज हो।
106 (2) BNS In Hindi :-
यदि कोई व्यक्ति वाहन चलाते समय लापरवाही या असावधानी से किसी की मृत्यु का कारण बनता है (जो दंडनीय हत्या नहीं है) और घटनास्थल से बिना पुलिस अधिकारी या मजिस्ट्रेट को सूचित किए भाग जाता है, तो उसे दस वर्ष तक की कैद और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।
Read Also –