अब हम आपको BNS Section 105 In Hindi, बीएनएस धारा 105 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 105 में “गैर इरादतन हत्या के लिए सजा” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 105 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –VI का एक हिस्सा है जिसमे “जीवन को प्रभावित करने वाले अपराधों के बारे में” वर्णन है
Definition Of BNS Section 105 In Hindi-
गैर इरादतन हत्या के लिए सजा–
अगर कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति की गैर इरादतन हत्या करता है जिसे हत्या (मर्डर) नहीं माना जाता, तो उसकी सजा इस आधार पर तय होगी
अगर मौत करने का इरादा था:–
अगर किसी ने जानबूझकर किसी की जान लेने का इरादा किया था, या उसे इतनी गंभीर चोट पहुँचाई जो मौत का कारण बन सकती थी, तो उसे:
- उम्रकैद (जीवन भर जेल), या
- कम से कम 5 साल और अधिकतम 10 साल की जेल होगी।
- साथ ही, उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
अगर मौत करने का इरादा नहीं था, लेकिन लापरवाही थी:–
अगर किसी ने बिना मौत करने के इरादे के, लेकिन यह जानते हुए कि उसका काम मौत का कारण बन सकता है, कोई कार्य किया, तो उसे:
- अधिकतम 10 साल तक की जेल होगी।
- साथ ही, उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।