अब हम आपको Section 57 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 57 में ““सार्वजनिक रूप से या दस से अधिक व्यक्तियों द्वारा अपराध करने के लिए उकसाना” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस की धारा 57 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –IV का एक हिस्सा है जिसमे “दुष्प्रेरण, आपराधिक षड्यंत्र और दुष्प्रेरण का प्रयास” के बारे में वर्णन है.
Definition of Section 57 BNS In Hindi :-
जो कोई सामान्य रूप से जनता द्वारा या 10 से अधिक व्यक्तियों या व्यक्तियों के किसी समूह द्वारा किसी अपराध करने के लिए उकसाता है तो उसे किसी भी प्रकार के कारावास से दंडित किया जाएगा, जिसकी अवधि 7 वर्ष तक हो सकती है, और साथ में जुर्माने से भी दंडित किया जाएगा।
उदाहरण:-
‘A’ एक सार्वजनिक स्थान पर एक पोस्टर लगाता है, जिसमें 10 से अधिक सदस्यों वाले किसी एक समुदाय को किसी निश्चित समय और स्थान पर मिलने के लिए उकसाया जाता है, ताकि विरोधी समुदाय के सदस्यों पर हमला किया जा सके, जब वे एक जुलूस में शामिल हों तो ‘A’ ने इस धारा के तहत अपराध किया है।
समझे सरल शब्दों में :
यह कानूनी प्रावधान उस स्थिति को समझाता है जब कोई व्यक्ति सार्वजनिक रूप से या 10 से अधिक लोगों के समूह को किसी अपराध को करने के लिए उकसाता है। ऐसे मामले में, उकसाने वाले को सात साल तक की जेल हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़े –
निष्कर्ष:-
इस प्रावधान के तहत कि बड़े समूहों को अपराध करने के लिए उकसाने वाले लोगों को सख्त सजा मिले। यह सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।