Section 55 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 55 क्या है?

अब हम आपको Section 55 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 55 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 55 में  “मृत्युदंड या आजीवन कारावास से दंडनीय अपराध के लिए उकसाना” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.

बीएनएस की धारा 55 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –IV का एक हिस्सा है जिसमे “दुष्प्रेरण, आपराधिक षड्यंत्र और दुष्प्रेरण का प्रयास” के बारे में वर्णन है.

Definition Of Section 55 BNS In Hindi :-

जो कोई किसी ऐसे अपराध को करने के लिए उकसाता है जिसकी सजा मौत या उम्रकैद हो सकती है, और अगर उकसाहट के कारण वह अपराध नहीं होता है, और इस संहिता में ऐसी उकसाहट के लिए कोई खास प्रावधान नहीं है,

तो उकसाने वाले को 07 साल तक की कैद (जो साधारण या सख्त हो सकती है) और जुर्माने की सजा दी जाएगी।

और अगर उकसाहट के कारण कोई ऐसा कार्य होता है जिससे किसी व्यक्ति को चोट पहुँचती है, तो उकसाने वाले को 14 साल तक की कैद (जो साधारण या सख्त हो सकती है) और जुर्माने की सजा दी जाएगी।

उदाहरण:-

‘A’, B को Z की हत्या करने के लिए उकसाता है और हत्या का अपराध नहीं होता है। अगर B, Z की हत्या कर देता, तो उसे मौत या उम्रकैद की सजा मिलती इसलिए, ‘A’ को सात साल तक की कैद और जुर्माने की सजा मिलेगी।
और अगर उकसाहट के कारण Z को कोई चोट पहुँचती है, तो ‘A’ को चौदह साल तक की कैद और जुर्माने की सजा मिलेगी।


आसान शब्दों में समझे :-

इस कानून का मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति किसी ऐसे अपराध को करने के लिए उकसाता है जिसकी सजा मौत या उम्रकैद हो सकती है,
लेकिन उकसाहट के बावजूद वह अपराध नहीं होता है, तो उकसाने वाले को 7 साल तक की जेल और जुर्माने की सजा मिलेगी।

और यदि अगर उकसाहट के कारण किसी व्यक्ति को चोट पहुँचती है, तो उकसाने वाले को 14 साल तक की जेल और जुर्माने की सजा मिलेगी।

उदाहरण :-

  • ‘A’, B को Z की हत्या करने के लिए उकसाता है, लेकिन B हत्या नहीं करता है।
  • अगर B हत्या कर देता, तो उसे मौत या उम्रकैद की सजा मिलती।
  • चूँकि हत्या नहीं हुई, ‘A’ को सात 7 तक की जेल और जुर्माने की सजा मिलेगी।
  • अगर उकसाहट के कारण Z को चोट पहुँचती है, तो ‘A’ को 14 साल तक की जेल और जुर्माने की सजा मिलेगी।

यह भी पढ़े –

Section 53 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 53 क्या है?BNS Section 54 In Hindi, बीएनएस धारा 54 क्या है

निष्कर्ष :-

इस कानून का मकसद यह है कि उकसाने वाले को उसके गलत इरादों के लिए सजा मिलेगी, भले ही उसके उकसाने से अपराध न हुआ हो। अगर उकसाहट के कारण किसी को चोट पहुँचती है, तो उकसाने वाले को और भी सख्त सजा मिलेगी।
इस तरह, कानून उकसाने वालों को रोकने के लिए कड़े प्रावधान बनाता है, ताकि लोग गंभीर अपराधों को उकसाने से पहले दो बार सोचें।

About Surendra Singh

Hi, I Am A Blogger By Profession I Have 6 Years Experience In This Filed Also I Have Knowledge Of Laws And Rules. This Website Is Related To BNS Laws Section Of BHARTIYA NAYAYA SAHINTA 2023.

Leave a Comment