अअब हम आपको BNS Section 54 In Hindi, बीएनएस धारा 54 क्या हैऔर बीएनएस धारा 54 में “अपराध होने पर दुष्प्रेरक की उपस्थिति की सजा” के मामले के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 54 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –IV का एक हिस्सा है जिसमे “उकसाना, आपराधिक साजिश और उकसाने का प्रयास“ के बारे में वर्णन है.
Definition of BNS Section 54 In Hindi :-
“जब अपराध होते समय उकसाने वाला मौजूद हो”:-
अगर कोई व्यक्ति, जो अनुपस्थित रहने पर किसी अपराध को उकसाने के लिए दोषी माना जाता, और अगर उस समय मौजूद हो जब वह अपराध किया जा रहा हो, तो उसे खुद वह अपराध करने वाला माना जाएगा।
सरल शब्दों में :-
अगर कोई व्यक्ति किसी गलत काम के लिए उकसाता है और उसके होते हुए वह काम होता है, तो कानून उसे सिर्फ “उकसाने वाला” नहीं, बल्कि खुद अपराधी मानेगा। जैसे :-अगर कोई चोरी के लिए उकसाए और चोरी होते समय वहीं मौजूद हो, तो उसे चोर की तरह सजा मिलेगी।