अब हम आपको Section 99 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 99 में “बच्चे की वेश्यावृत्ति के लिए खरीदना” के लिए सजा के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस की धारा 99 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –V का एक हिस्सा है जिसमे “बच्चों के खिलाफ अपराध“ के बारे में वर्णन है.
definition of Section 99 BNS In Hindi :-
“वेश्यावृत्ति आदि के उद्देश्य से बच्चे की खरीद” :-
कोई भी व्यक्ति जो किसी बच्चे को खरीदता है, किराए पर लेता है या किसी अन्य तरीके से उस पर अधिकार प्राप्त करता है, और फिर इस इरादे से कि उस बच्चे को किसी भी उम्र में वेश्यावृत्ति या किसी व्यक्ति के साथ अवैध यौन संबंध के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, या किसी अन्य अवैध एवं अनैतिक उद्देश्य के लिए प्रयोग किया जाएगा, या यह जानते हुए कि ऐसा होने की संभावना है, तो
उसे कम से कम 7 साल की कैद की सजा दी जाएगी, जो 14 साल तक बढ़ सकती है इसके अलावा, उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
स्पष्टीकरण 1. — यदि कोई वेश्या या कोई व्यक्ति जो वेश्यालय चलाता या प्रबंधित करता है, 18 साल से कम उम्र की किसी लड़की को खरीदता, किराए पर लेता है या किसी अन्य तरीके से उस पर अधिकार प्राप्त करता है, तो यह माना जाएगा (जब तक कि विपरीत साबित न हो) कि उसने उस लड़की को वेश्यावृत्ति के उद्देश्य से ही प्राप्त किया है।
स्पष्टीकरण 2. — “अवैध यौन संबंध” का अर्थ वही है जो धारा 98 में परिभाषित किया गया है।
यह भी पढ़े :-