अब हम आपको Section 98 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 98 में “बच्चों को वेश्यावृत्ति या अवैध उद्देश्यों के लिए बेचना या सौंपना”:- के लिए सजा के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस की धारा 98 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –V का एक हिस्सा है जिसमे “बच्चों के खिलाफ अपराध“ के बारे में वर्णन है.
definition of Section 98 BNS In Hindi :-
“बच्चों को वेश्यावृत्ति या अवैध उद्देश्यों के लिए बेचना या सौंपना”:-
अगर कोई व्यक्ति किसी बच्चे को बेचता है, किराए पर देता है या किसी और तरीके से किसी को सौंपता है, और उसका मकसद यह हो कि उस बच्चे को किसी भी उम्र में वेश्यावृत्ति, अवैध यौन संबंध या किसी गैरकानूनी व अनैतिक काम में लगाया जाए, या फिर उसे यह पता हो कि ऐसा होने की पूरी संभावना है, तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
व्याख्या 1: अगर 18 साल से कम उम्र की किसी लड़की को किसी वेश्या या कोठे चलाने वाले व्यक्ति को बेचा जाता है या सौंपा जाता है, तो यह माना जाएगा कि उसे वेश्यावृत्ति के लिए ही सौंपा गया है (जब तक कि इसका उलट साबित न हो)।
व्याख्या 2: इस धारा के मायने में, “अवैध यौन संबंध” का मतलब ऐसे यौन संबंध से है जो शादी या किसी मान्यता प्राप्त संबंध (जैसे कुछ समुदायों में प्रचलित रीति-रिवाजों के तहत) के बिना हों।
यह भी पढ़े :-