Section 63 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 63 क्या है?

अब हम आपको Section 63 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 63 में  “बलात्कार” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.

बीएनएस धारा 63 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –V का एक हिस्सा है जिसमे “महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराध” के बारे में वर्णन है.

definition of Section 63 BNS In Hindi :-

बलात्कार की परिभाषा :-

एक पुरुष द्वारा बलात्कार तब माना जाएगा, जब वह निम्नलिखित कार्य में से कोई भी कार्य करता है:

(a) शारीरिक प्रवेश (पेनिस द्वारा):-

  • वह अपने लिंग को किसी भी हद तक किसी महिला की योनि, मुँह, मूत्रमार्ग या गुदा में प्रवेश कराता है,
  • या
  • उस महिला को खुद के साथ या किसी अन्य व्यक्ति के साथ ऐसा करने के लिए मजबूर करता है।

(b) किसी वस्तु या शरीर के अंग का प्रवेश (लिंग के अलावा):-

  • वह किसी वस्तु (जैसे उंगली, कोई चीज़) या शरीर के किसी अन्य हिस्से को महिला की योनि, मूत्रमार्ग या गुदा में किसी भी हद तक डालता है,
  • या
  • उस महिला को खुद के साथ या किसी और के साथ ऐसा करने के लिए मजबूर करता है।

(c) शरीर के किसी हिस्से का दखल :-

  • वह महिला के शरीर के किसी हिस्से को इस तरह हेरफेर करता है कि उसकी योनि, मूत्रमार्ग, गुदा या किसी अन्य अंग में प्रवेश होता है,
  • या
  • उसे खुद के साथ या किसी और के साथ ऐसा करने के लिए बाध्य करता है।

(d) मौखिक संपर्क (ओरल सेक्स) :-

  • वह अपना मुँह महिला की योनि, गुदा या मूत्रमार्ग पर लगाता है,
  • या
  • उसे खुद के साथ या किसी और के साथ ऐसा करने के लिए मजबूर करता है।

बलात्कार तब माना जाएगा, अगर वह कार्य इन हालात में किया गया हो:-

  • उसकी मर्जी के खिलाफ
  • उसकी सहमति के बिना
  • डरा-धमकाकर सहमति लेना – अगर सहमति महिला या उसके किसी करीबी को मौत या चोट के डर से ली गई हो।
  • पहचान छुपाकर सहमति लेना – अगर पुरुष जानता है कि वह उसका पति नहीं है, लेकिन महिला उसे अपना पति समझकर सहमति दे रही है।
  • अस्वस्थ मन या नशे की हालत में सहमति – अगर महिला पागलपन, नशे या किसी दवा/पदार्थ के प्रभाव में है और सहमति की समझ नहीं रखती।
  • 18 साल से कम उम्र की लड़की – चाहे सहमति हो या न हो।
  • सहमति देने में असमर्थ – अगर महिला शारीरिक/मानसिक रूप से सहमति देने में अक्षम है (जैसे बेहोशी, मानसिक विकलांगता)।

Exceptions – अपवाद

Exceptions 1 :- योनि की परिभाषा में बाहरी होंठ (लैबिया मेजोरा) भी शामिल हैं।
Exceptions 2 :- सहमति का मतलब स्पष्ट और स्वैच्छिक हाँ होना चाहिए।
अगर महिला शारीरिक रूप से विरोध नहीं करती, तो केवल इस आधार पर नहीं माना जाएगा कि उसने सहमति दी है।

Exceptions 3 :– मेडिकल प्रक्रिया (डॉक्टरी जाँच या इलाज) बलात्कार नहीं माना जाएगा।

Exceptions 4 :- शादीशुदा जोड़े के बीच (अगर पत्नी 18 साल से बड़ी है) तो यह बलात्कार नहीं माना जाएगा।

सरल शब्दों में –

  • अगर कोई पुरुष किसी महिला के साथ जबरदस्ती या धोखे से कोई यौन क्रिया करता है, तो वह बलात्कार है।
  • सहमति साफ और खुशी से दी गई होनी चाहिए, न कि डर या झूठ के आधार पर।
  • 18 साल से कम उम्र की लड़की की सहमति कानूनन मान्य नहीं है, चाहे वह खुद हाँ क्यों न कहें।

यह भी पढ़े –

Section 61 BNS In HindiSection 62 BNS In Hindi
About Surendra Singh

Hi, I Am A Blogger By Profession I Have 6 Years Experience In This Filed Also I Have Knowledge Of Laws And Rules. This Website Is Related To BNS Laws Section Of BHARTIYA NAYAYA SAHINTA 2023.