अब हम आपको Section 61 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 61 में “आपराधिक षड्यंत्र” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस की धारा 61 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –IV का एक हिस्सा है जिसमे “दुष्प्रेरण, आपराधिक षड्यंत्र और दुष्प्रेरण का प्रयास” के बारे में वर्णन है.
Definition of Section 61 BNS In Hindi:-
61 (1) BNS In Hindi – आपराधिक षड्यंत्र:-
जब दो या दो से अधिक व्यक्ति किसी साझा उद्देश्य से निम्नलिखित कार्य करने या कराने के लिए सहमत होते हैं तो––
- (a) कोई गैरकानूनी कार्य;
या
(b) कोई ऐसा कार्य जो अपने आप में गैरकानूनी तो नहीं है पर उसे गैरकानूनी तरीकों से किया जाता है, - तो ऐसी सहमति को आपराधिक षड्यंत्र माना जाएगा.
बशर्ते कि – अगर यह सहमति किसी अपराध को करने से संबंधित नहीं है, तो उसे आपराधिक षड्यंत्र तभी माना जाएगा जब इस सहमति के अनुसार कोई एक या अधिक पक्षकारों द्वारा कोई ठोस कार्य किया गया हो।
स्पष्टीकरण:- इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि गैरकानूनी कार्य इस सहमति का मुख्य उद्देश्य है या सिर्फ उससे जुड़ा हुआ कोई एक छोटा सा कदम है –
61 (2) BNS In Hindi -जो कोई भी आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा होगा––
(a) अगर वह षड्यंत्र किसी ऐसे अपराध को करने के लिए है जिसकी सजा मृत्युदंड, आजीवन कारावास या फिर कम से कम 2 साल के कठोर कारावास से दी जाती है, और अगर इस संहिता में इस षड्यंत्र के लिए कोई विशेष दंड नहीं बताया गया है,
तो फिर उसे उसी तरह दंडित किया जाएगा जैसे उसने वह अपराध करने में सहयोग दिया होगा.
(b) अगर षड्यंत्र किसी ऐसे अपराध से जुड़ा है जिसकी सजा ऊपर बताए अनुसार नहीं है, तो उसे 6 महीने तक की साधारण कैद, या जुर्माना, या दोनों से दंडित किया जा सकता है।
यह भी पढ़े :-