अब हम आपको Section 72 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 72 क्या है, बीएनएस धारा 72 में “कुछ अपराधों के पीड़ित की पहचान का खुलासा” के बारे स्पष्टीकरण के साथ संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस की धारा 72 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय -V का एक हिस्सा है जिसमे “महिला के विरुद्ध आपराधिक बल और हमले के बारे में वर्णन है.
Definition of Section 72 BNS In Hindi :-
72 (1) BNS In Hindi :–
कुछ अपराधों के पीड़ित की पहचान का खुलासा :-
(1) यदि कोई व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति का नाम या कोई ऐसी जानकारी छापता या प्रकाशित करता है जिससे यह पता चल सके कि उसके साथ धारा 64, 65, 66, 67, 68, 69, 70 या 71 के अंतर्गत कोई अपराध हुआ है या उस पर ऐसा आरोप है (इस धारा में जिसे “पीड़ित” कहा गया है),
तो उसे दो साल तक की कैद हो सकती है (साधारण या कठोर कोई भी), और साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
72 (2) BNS In Hindi :–
हालांकि, ऊपर दी गई बात लागू नहीं होती अगर—
- (a) यदि उसकी छपाई या प्रकाशन पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी या उस पुलिस अधिकारी द्वारा किया गया हो जो उस अपराध की जांच कर रहा हो — और यह काम ईमानदारी से सिर्फ जांच के लिए किया गया हो।
- (b)यदि पीड़ित ने स्वेच्छा से लिखित अनुमति दी हो।
- (c) यदि पीड़ित मृत, बच्चा या मानसिक रूप से अस्वस्थ हो, तो उसके निकट संबंधी ने लिखित अनुमति दी हो।
लेकिन ध्यान दें: – निकट संबंधी यह अनुमति केवल किसी मान्यता प्राप्त कल्याण संस्था या संगठन के अध्यक्ष या सचिव को ही दे सकता है — और किसी और को नहीं।
व्याख्या:-
“मान्यता प्राप्त कल्याण संस्था या संगठन” का अर्थ है — कोई भी सामाजिक कल्याण संस्था या संगठन जिसे इस विषय में केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता दी गई हो।
यह प्रावधान पीड़ित की गोपनीयता की रक्षा के लिए है, ताकि उनकी पहचान सार्वजनिक न हो और उनका सम्मान बना रहे।
यह भी पढ़े :-