अब हम आपको Section 73 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 73 में “बिना अनुमति के न्यायालय की कार्यवाही से जुड़ी किसी भी सामग्री का मुद्रण या प्रकाशन करने पर सजा” के बारे में बताने वाले है.
बीएनएस की धारा 73 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय -V का एक हिस्सा है जिसमे “महिला के विरुद्ध आपराधिक बल और हमले के बारे में वर्णन है.
Definition of Section 73 BNS In Hindi :-
बिना अनुमति के न्यायालय की कार्यवाही से जुड़ी किसी भी सामग्री का मुद्रण या प्रकाशन करने पर सजा :-
जो कोई भी व्यक्ति धारा 72 में वर्णित किसी अपराध से संबंधित न्यायालय में चल रही कार्यवाही से जुड़ी कोई भी बात, बिना उस न्यायालय की पूर्व अनुमति के छापता या प्रकाशित करता है,
तो उसे 2 साल तक की कैद (साधारण या कठोर, किसी भी प्रकार की) हो सकती है और उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
स्पष्टीकरण:-
यदि किसी उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय छापा या प्रकाशित किया गया है, तो वह इस धारा के अंतर्गत अपराध नहीं माना जाएगा।
इस प्रावधान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोर्ट की कार्यवाही में गोपनीयता बनी रहे और न्याय प्रक्रिया में कोई व्यवधान न हो।
यह भी पढ़े :-