अब हम आपको Section 70 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 70 में “सामूहिक बलात्कार (गैंग रेप) की सजा” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 70 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –v का एक हिस्सा है जिसमे “महिला और बच्चे के खिलाफ यौन अपराध” के मामले के बारे में वर्णन है
Definition of Section 70 BNS In Hindi :-
सामूहिक बलात्कार (गैंग रेप) की सजा :-
Section 70 (1) BNS In Hindi :- सामान्य मामले में सजा:-
अगर एक या एक से अधिक लोगों के समूह द्वारा किसी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया जाता है (चाहे साझा इरादे से या मिलीभगत से), तो हर अपराधी को बलात्कार का दोषी माना जाएगा और उसे निम्न सजा दी जाएगी:
- कम से कम 20 साल की कठोर कारावास, जिसे आजीवन कारावास (उम्र कैद) तक बढ़ाया जा सकता है (यानी जेल में पूरी जिंदगी)।
- जुर्माना भी लगेगा।
शर्तें:–
- जुर्माने की रकम पीड़िता के इलाज और पुनर्वास के लिए न्यायसंगत होगी।
- जुर्माने की पूरी रकम सीधे पीड़िता को दी जाएगी।
Section 70 (2) BNS In Hindi :- नाबालिग (18 साल से कम उम्र) के साथ सामूहिक बलात्कार:-
अगर किसी नाबालिग लड़की (18 साल से कम) के साथ समूह द्वारा बलात्कार किया जाता है, तो हर अपराधी को निम्न सजा होगी:
- आजीवन कारावास (जीवन भर की जेल) या मृत्युदंड।
- जुर्माना भी लगेगा।
शर्तें:-
- जुर्माना पीड़िता के इलाज और पुनर्वास के लिए पर्याप्त होगा।
- जुर्माने की रकम सीधे पीड़िता को दी जाएगी।
यह भी पढ़े :-