अब हम आपको Section 67 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 67 में “अलगाव के दौरान पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ यौन संबंध बनाना” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 67 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –V का एक हिस्सा है जिसमे “महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराध” के बारे में वर्णन है.
definition of Section 67 BNS In Hindi:-
अलगाव के दौरान पति द्वारा पत्नी के साथ जबरन यौन संबंध बनाने की सजा :-
अगर कोई पुरुष अपनी पत्नी के साथ उसकी मर्जी के बिना जबरन यौन संबंध बनाता है, जबकि वह पत्नी उससे अलग रह रही हो (चाहे अदालत के आदेश से या किसी अन्य कारण से), तो उसे कम से कम 2 साल से लेकर 7 साल तक की जेल हो सकती है और इसके अलावा, उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
स्पष्टीकरण:-
इस धारा में “यौन संबंध” का मतलब धारा 63 के उपखंड (a) से (d) तक में बताए गए किसी भी कृत्य से है (जैसे कि जबरन शारीरिक संबंध बनाना या अन्य यौन हिंसा)।
यह भी पढ़े :-