BNS Section 80 In Hindi, बीएनएस धारा 80 के बारे जाने

अब हम आपको BNS Section 80 In Hindi, बीएनएस धारा 80 में  “दहेज हत्या” के बारे स्पष्टीकरण के साथ संक्षिप्त में बताने वाले है.

बीएनएस धारा 80 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय -V का एक हिस्सा है जिसमे “महिला के विरुद्ध आपराधिक बल और हमले के बारे में वर्णन है.

BNS Section 80 In Hindi

BNS Section 80 In Hindi-

BNS Section 80 (1) के तहत जब किसी महिला की मृत्यु उसके विवाह के सात वर्ष के भीतर किसी जलने या शारीरिक चोट के कारण होती है या सामान्य परिस्थितियों से न होकर अन्य कारण से होती है और यह पाया जाता है कि उसकी मृत्यु से ठीक पहले उस महिला को उसके पति या उसके पति के किसी रिश्तेदार द्वारा दहेज की कोई मांग की हो या दहेज़ को लेकर उससे क्रूरता या उत्पीड़न के अधीन किया गया था तो ऐसी मृत्यु को “दहेज मृत्यु” कहा जाएगा, और ऐसे होने पर पति या पति के रिश्तेदार को उसकी मृत्यु का कारण माना जाएगा।

Explanation – इस उप-धारा के प्रयोजनों में ‘दहेज’ का वही अर्थ है जो दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 2 में दिया गया है।

BNS Section 80 (2) के तहत जो भी दहेज म्रत्यु का दोषी होगा उसे किए गए अपराध की गंभीरता के आधार पर कम से कम 7 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास की कैद व जुर्माने की सजा दी जा सकती है।

यह भी पढ़े –

BNS Section 79 In Hindi, बीएनएस धारा 79 क्या है.BNS Section 78 In Hindi, बीएनएस धारा 78 क्या है.
About Surendra Singh

Hi, I Am A Blogger By Profession I Have 6 Years Experience In This Filed Also I Have Knowledge Of Laws And Rules. This Website Is Related To BNS Laws Section Of BHARTIYA NAYAYA SAHINTA 2023.