BNS Section 79 In Hindi, बीएनएस धारा 79 क्या है.

अब हम आपको BNS Section 79 In Hindi, बीएनएस धारा 79 क्या है, बीएनएस धारा 79 में  “किसी महिला की लज्जा का अपमान करने के उद्देश्य से बोले गए शब्द, इशारे या कार्य” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.

बीएनएस धारा 79 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय -V का एक हिस्सा है जिसमे “महिला के विरुद्ध आपराधिक बल और हमले के बारे में वर्णन है.

BNS Section 79 In Hindi

Definition of BNS Section 79 In Hindi-

“किसी महिला की शालीनता को ठेस पहुँचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कार्य करना”

यदि कोई व्यक्ति किसी महिला की शालीनता (मर्यादा) को ठेस पहुँचाने के इरादे से:

  • कोई अपमानजनक शब्द बोलता है,
  • कोई आवाज़ निकालता है,
  • कोई अश्लील इशारा करता है,
  • कोई वस्तु प्रदर्शित करता है,
    ताकि वह शब्द या आवाज़ उस महिला द्वारा सुनी जाए, या वह इशारा या वस्तु उसके द्वारा देखी जाए,
    या यदि वह उस महिला की निजता (प्राइवेसी) में अनधिकृत घुसपैठ करता है,
    तो ऐसे व्यक्ति को 3 साल तक की साधारण कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है।

सरल शब्दों में:-

अगर कोई व्यक्ति किसी महिला को शर्मिंदा करने या उसकी इज्जत को ठेस पहुँचाने के मकसद से गलत शब्द बोलता है, अश्लील इशारे करता है, या उसकी निजी जगह में दखल देता है, तो उसे 3 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।

यह भी पढ़े –

BNS Section 77 In Hindi, बीएनएस धारा 77 क्या है.BNS Section 78 In Hindi, बीएनएस धारा 78 क्या है.

FAQ :-

BNS की धारा 79 क्या है?

BNS की धारा 79 में  “किसी महिला की लज्जा का अपमान करने के उद्देश्य से बोले गए शब्द, इशारे या कार्य” के तहत दोषी पाये जाने पर सजा का प्रावधान है.

BNS धारा 79 कब लगती है?

BNS धारा 79 में कोई अपमानजनक शब्द बोलता है, कोई आवाज़ निकालता है, कोई अश्लील इशारा करता है, कोई वस्तु प्रदर्शित करता है और इनके तहत दोषी पाए जाने पर धारा 79 कब लगती है.

बीएनएस 79 जमानती है या गैर जमानती?

बीएनएस 79 जमानती है .

About Surendra Singh

Hi, I Am A Blogger By Profession I Have 6 Years Experience In This Filed Also I Have Knowledge Of Laws And Rules. This Website Is Related To BNS Laws Section Of BHARTIYA NAYAYA SAHINTA 2023.