अब हम आपको Section 75 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 75 में “यौन उत्पीडन के मामले” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 75 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –V का एक हिस्सा है जिसमे “महिला और बच्चे के खिलाफ अपराध यौन अपराध“ के बारे में वर्णन है.
Definition of Section 75 BNS In Hindi :-
यौन उत्पीड़न :-
75 (1) BNS In Hindi :-
(1) कोई भी पुरुष निम्नलिखित में से कोई भी कार्य करता है, तो वह “यौन उत्पीड़न” का अपराधी माना जाएगा:—
- (i) अवांछित शारीरिक संपर्क या यौन संबंध बनाने का प्रयास; या
- (ii) यौन अनुग्रह (सेक्सुअल फेवर) की माँग या अनुरोध करना; या
- (iii) किसी महिला की इच्छा के विरुद्ध अश्लील सामग्री (पोर्नोग्राफी) दिखाना; या
- (iv) यौन संबंधी टिप्पणियाँ करना।
75 (2) BNS In Hindi :-
(2) यदि कोई पुरुष उप-धारा (1) के खंड (i), (ii) या (iii) में बताए गए अपराधों को करता है, तो उसे कठोर कारावास की सजा दी जाएगी, जिसकी अवधि 3 साल तक हो सकती है, या जुर्माना, या दोनों।
75 (3) BNS In Hindi :-
(3) यदि कोई पुरुष उप-धारा (1) के खंड (iv) में बताए गए अपराध को करता है, तो उसे एक साल तक की साधारण या कठोर कारावास की सजा हो सकती है, या जुर्माना, या दोनों।
यह भी पढ़े :-