अब हम आपको BNS Section 74 In Hindi, बीएनएस धारा 74 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 74 में “महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या अपराधिक बल का प्रयोग के मामले” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 74 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –V का एक हिस्सा है जिसमे “महिला और बच्चे के खिलाफ अपराध यौन अपराध“ के बारे में वर्णन है.
Definition Of BNS Section 74 In Hindi:-
“महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या अपराधिक बल का प्रयोग” :-
जो कोई भी व्यक्ति जो किसी महिला पर हमला करता है या उस पर अपराधिक बल का प्रयोग करता है, और इस इच्छा के पीछे उसकी लज्जा भंग करने का इरादा हो या फिर यह जानते हुए कि ऐसा करने से उसकी लज्जा भंग हो सकती है, उसे कम से कम 1 साल से लेकर अधिकतम 5 साल तक की जेल की सजा हो सकती है साथ ही, उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
FAQ-
BNS 74 धारा क्या है?
BNS 74 धारा में “महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या अपराधिक बल का प्रयोग के मामले में दोषी पाए जाने पर कम से कम 1 साल से लेकर अधिकतम 5 साल तक की जेल की सजा हो सकती है.
बीएनएस में छेड़खानी के लिए कौन सी धारा है?
छेड़खानी के लिए बीएनएस की धारा 74, 75, और 76 के तहत दोषी पाए जाने पर सजा का प्रावधान है.
क्या बीएनएस की धारा 74 जमानती है?
बीएनएस की धारा 74 एक गैर-जमानती है, जिसमें दोषी व्यक्ति को जमानत नहीं दी जाएगी.