BNS Section 296 In Hindi, बीएनएस धारा 296 

अब हम आपको BNS Section 296 In Hindi, बीएनएस धारा 296 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 296 में  “अश्लील कृत्य और गाने” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.

बीएनएस धारा 296 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –XV का एक हिस्सा है जिसमे “सार्वजनिक स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुविधा, शालीनता और नैतिकता को प्रभावित करने वाले अपराध” के बारे में वर्णन है.

Definition Of BNS Section 296 In Hindi :-

अश्लील कार्य और गाने:-

जो कोई व्यक्ति दूसरों को परेशान करने के उद्देश्य से —
(क) किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई अश्लील कार्य करता है;
या
(ख) किसी सार्वजनिक स्थान पर या उसके आसपास कोई अश्लील गीत, कहानी, या शब्द गाता है, सुनाता है, या बोलता है —
उसे तीन महीने तक की जेल या एक हज़ार रुपये तक का जुर्माना, या दोनों सजाएँ हो सकती हैं।


सरल शब्दों में :

  • अगर कोई बाजार, पार्क, सड़क जैसे सार्वजनिक जगहों पर गलत या अश्लील हरकतें करता है (जैसे अशोभनीय इशारे करना) या गंदे गाने/बातें बोलता है, और इससे लोगों को तकलीफ होती है, तो यह अपराध है।
  • ऐसे मामलों में अपराधी को जेल, जुर्माना, या दोनों सजा हो सकती है।

उदाहरण:-

  • किसी पार्क में अश्लील नाच दिखाना।
  • बस स्टॉप पर गंदे गाने गाना या अश्लील बातें चिल्लाना।

About Surendra Singh

Hi, I Am A Blogger By Profession I Have 6 Years Experience In This Filed Also I Have Knowledge Of Laws And Rules. This Website Is Related To BNS Laws Section Of BHARTIYA NAYAYA SAHINTA 2023.

Leave a Comment