अब हम आपको BNS Section 133 In Hindi, बीएनएस धारा 133 में “गंभीर उकसावे के बिना किसी व्यक्ति को अपमानित करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 133 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –VI का एक हिस्सा है जिसमे “मानव शरीर को प्रभावित करने वाले अपराध” के बारे में वर्णन है.
Definition Of BNS Section 133 In Hindi : –
“गंभीर उकसावे के बिना किसी व्यक्ति को अपमानित करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग” :-
यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति पर हमला करता है या आपराधिक बल का प्रयोग करता है, और उसका इरादा उस व्यक्ति को अपमानित करना होता है, और यदि ऐसा किसी गंभीर और अचानक उकसावे (provocation) के बिना किया जाता है, तो ऐसे अपराधी को 2 साल तक की कैद (साधारण या कठोर) या जुर्माना, या दोनों सजाएँ दी जा सकती हैं।
सरल शब्दों में:
- अगर कोई व्यक्ति बिना किसी गंभीर कारण के किसी को अपमानित करने के मकसद से मारपीट करता है या जबरदस्ती करता है, तो उसे 2 साल तक की जेल या जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं।