अब हम आपको BNS Section 118 In Hindi, बीएनएस धारा 118 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 118 में “खतरनाक हथियारों या साधनों के द्वारा स्वेच्छा से चोट पहुंचाना” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 118 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय -V का एक हिस्सा है जिसमे “मानव शरीर को प्रभावित करने वाले अपराध“ के बारे में वर्णन है.
definition of BNS Section 118 In Hindi-
खतरनाक हथियारों या साधनों के द्वारा स्वेच्छा से चोट पहुंचाना-
BNS Section 118 (1) In Hindi—
यदि कोई व्यक्ति बीएनएस की धारा 122 की उपधारा (1) में दिए गए मामले को छोड़कर, गोली चलाने, छुरा घोंपने, काटने के उपकरण, आग, गर्म पदार्थ, विष, संक्षारक पदार्थ, विस्फोटक पदार्थ, या किसी ऐसे पदार्थ का उपयोग करके जिससे सांस लेने में, निगलने या रक्त के माध्यम से मानव शरीर के लिए हानिकारक हो, या किसी पशु का उपयोग करके जानबूझकर चोट पहुंचाता है, तो उसे 3 साल तक की कैद या 20 हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजायें हो सकती हैं।
BNS Section 118 (2) In Hindi—
यदि कोई व्यक्ति बीएनएस की धारा 122 की उपधारा (2) में दिए गए मामले को छोड़कर, उपधारा (1) में बताए गए किसी साधन का उपयोग करके जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाता है, तो उसे आजीवन कारावास या कम से कम 1 साल की कैद की सजा हो सकती है, जो 10 साल तक बढ़ सकती है इसके अलावा, उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़े –