अब हम आपको BNS Section 117 In Hindi, बीएनएस धारा 117 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 117 में “स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 117 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय -V का एक हिस्सा है जिसमे “मानव शरीर को प्रभावित करने वाले अपराध“ के बारे में वर्णन है.
definition of BNS Section 117 In Hindi-
स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना:-
Section 117 1 BNS In Hindi–
यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचाता है, और उसका इरादा गंभीर चोट पहुंचाने का होता है और वो यह जानता है कि उसके कार्य से गंभीर चोट पहुंचने की संभावना है, और वास्तव में वह गंभीर चोट पहुंचाता है, तो इसे “स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना” कहा जाएगा।
स्पष्टीकरण: –
किसी व्यक्ति को तभी स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने वाला माना जाएगा, जब वह गंभीर चोट पहुंचाता है और साथ ही उसका इरादा गंभीर चोट पहुंचाने का होता है और वो यह जानता है कि उसके कार्य से गंभीर चोट पहुंचने की संभावना है।
हालांकि, यदि कोई व्यक्ति एक प्रकार की गंभीर चोट पहुंचाने का इरादा रखता है या जानता है कि उसके कार्य से गंभीर चोट पहुंच सकती है, लेकिन वास्तव में वह दूसरे प्रकार की गंभीर चोट पहुंचाता है, तो भी उसे स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने वाला माना जाएगा।
उदाहरण:–
‘a’ यह जानते हुए कि उसका कार्य ‘z’ के चेहरे को स्थायी रूप से ख़राब कर सकता है और फिर भी ‘z’ को एक घूंसा मारता है। इस घूंसे से ‘z’ का चेहरा स्थायी रूप से ख़राब नहीं होता, लेकिन ‘z’ को 15 दिनों तक गंभीर शारीरिक पीड़ा होती है तो इस स्थिति में, ‘z’ ने स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाई है और ‘a’ दोषी माना जायेगा.
BNS Section 117 punishment – सजा –
Section 117 2 BNS In Hindi–
जो कोई भी धारा 122 की उपधारा (2) में दिए गए मामले को छोड़कर, स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाता है, उसे 7 साल की कैद की सजा हो सकती है इसके अलावा, उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
Section 117 3 BNS In Hindi–
यदि कोई व्यक्ति BNS Section 117 की उपधारा (1) के तहत अपराध करता है और इस दौरान किसी व्यक्ति को ऐसी चोट पहुंचाता है कि वह व्यक्ति स्थायी रूप से विकलांग हो जाता है या लगातार गंभीर रूप से बीमार अवस्था में चला जाता है, तो उसे कम से कम 10 साल की कठोर कैद की सजा होगी और यह सजा आजीवन कारावास तक बढ़ सकती है, जिसका अर्थ होगा कि उस व्यक्ति को उसके शेष जीवनकाल तक जेल में रहना पड़ेगा।
Section 117 4 BNS In Hindi–
यदि पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का समूह मिलकर किसी व्यक्ति को उसकी जाति, समुदाय, लिंग, जन्म स्थान, भाषा, व्यक्तिगत विश्वास या किसी अन्य समान आधार पर गंभीर चोट पहुंचाता है, तो ऐसे समूह का प्रत्येक सदस्य गंभीर चोट पहुंचाने के दोषी माना जाएगा तो उसे 7 साल तक की कैद की सजा हो सकती है और जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े –