अब हम आपको BNS Section 104 In Hindi, बीएनएस धारा 104 में “आजीवन कारावास की सज़ा पाने वाले अपराधी द्वारा हत्या की सज़ा” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है, बीएनएस धारा 104 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के CHAPTER VI का एक हिस्सा है जिसमे “OFFENCES AFFECTING THE HUMAN BODY” के बारे में वर्णन है.


Definition Of BNS Section 104 In Hindi-
जो कोई आजीवन कारावास की सजा के अधीन रहते हुए भी कोई हत्या करेगा तो उसे मृत्युदंड या आजीवन कारावास से दंडित किया जाएगा,जो उस व्यक्ति के शेष प्राकृतिक जीवनकाल से होगा जो गैर जमानती होगी.
नोट: बीएनएस की धारा 104, कुछ परिवर्तनों के साथ, IPC की धारा 303 के समरूप है यानी यह IPC की धारा 303 को अब BNS Section 104 में बदल दिया गया है.