Section 103 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 103 क्या है?

अब हम आपको Section 103 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 103 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 103 में  “हत्या के लिए सजा” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.

बीएनएस धारा 103 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय VI का एक हिस्सा है जिसमे “जीवन को प्रभावित करने वाले अपराधों के बारे में” के मामले के बारे में वर्णन है.

Definition Of Section 103 BNS In Hindi :-

(1) हत्या की सजा:-
अगर कोई व्यक्ति किसी की हत्या करता है, तो उसे मौत की सज़ा या उम्रकैद (जीवनभर की जेल) दी जा सकती है इसके अलावा, उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

(2) समूह द्वारा हत्या :-
अगर पाँच या उससे अधिक लोगों का कोई समूह किसी व्यक्ति की नस्ल, जाति, समुदाय, लिंग, जन्मस्थान, भाषा, व्यक्तिगत मान्यताओं या इसी तरह के किसी अन्य कारण से मिलकर हत्या करता है, तो उस समूह के हर सदस्य को मौत की सज़ा या उम्रकैद हो सकती है साथ ही, जुर्माना भी लग सकता है।

(सरल शब्दों में: हत्या करने वाले को फाँसी या आजीवन जेल हो सकती है अगर कोई समूह नस्ल, जाति, लिंग आदि के आधार पर किसी की हत्या करे, तो उस समूह के हर व्यक्ति को यही सजा मिलेगी)

read Also –

BNS Section 104 In Hindi, बीएनएस धारा 104
About Surendra Singh

Hi, I Am A Blogger By Profession I Have 6 Years Experience In This Filed Also I Have Knowledge Of Laws And Rules. This Website Is Related To BNS Laws Section Of BHARTIYA NAYAYA SAHINTA 2023.