अब हम आपको BNS Section 190 In Hindi, बीएनएस धारा 190 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 190 में “गैरकानूनी समूह का हर सदस्य सामूहिक अपराध का दोषी होगा” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 190 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –XI का एक हिस्सा है जिसमे “सार्वजनिक शांति के विरुद्ध अपराध” के बारे में वर्णन है.
Definition of BNS Section 190 In Hindi-
गैरकानूनी समूह का हर सदस्य सामूहिक अपराध का दोषी होगा :-
अगर कोई गैरकानूनी समूह (अवैध भीड़) का कोई भी सदस्य यदि उस समूह के साझा मकसद जैसे मारपीट, नुकसान पहुँचाना हो उसको पूरा करते हुए कोई अपराध करता है,
या फिर ऐसा अपराध करता है जिसे करने की आशंका समूह के सभी सदस्यों को पहले से पता थी, तो उस अपराध के वक्त उस समूह में शामिल हर व्यक्ति उस अपराध का दोषी माना जाएगा।
- अगर 5 या ज़्यादा लोगों का समूह किसी गैरकानूनी मकसद (जैसे जानबूझकर मारपीट) के लिए इकट्ठा हो और उसमें से कोई एक भी उस मकसद से जुड़ा अपराध करे, तो पूरे समूह के हर सदस्य को उस अपराध के लिए सज़ा मिलेगी।
- उदाहरण: अगर समूह का मकसद किसी की दुकान तोड़ना है और कोई सदस्य उस दुकान में आग लगा देता है, तो सभी सदस्य आग लगाने के जुर्म में फँसेंगे, क्योंकि यह अपराध “साझा मकसद” से जुड़ा है।
नोट:- इसे IPC की धारा 149 के तहत परिभाषित किया गया है।