अब हम आपको BNS Section 85 In Hindi, बीएनएस धारा 85 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 85 में “किसी महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना के मामले” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 85 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –V का एक हिस्सा है जिसमे “विवाह से संबंधित अपराध“ के बारे में वर्णन है.
Definition Of BNS Section 85 In Hindi :-
“एक महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता (जुल्म) करना” :-
अगर कोई महिला का पति या पति का कोई रिश्तेदार (जैसे ससुर, ननद, देवर आदि) उस महिला के साथ क्रूरता (जुल्म) करता है, तो उसे 3 साल तक की जेल की सजा हो सकती है और साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।