अब हम आपको Section 91 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 91 में “बच्चे को जीवित पैदा होने से रोकने या जन्म के बाद उसे मरवाने के इरादे से किया गया कार्य” के मामले के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस की धारा 91 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –V का एक हिस्सा है जिसमे “विवाह से संबंधित अपराध“ के बारे में वर्णन है.
definition of Section 91 BNS In Hindi :-
“बच्चे के जन्म को रोकने या जन्म के बाद मारने के इरादे से किया गया कार्य”–
(1) अगर कोई व्यक्ति किसी बच्चे के जन्म से पहले कोई ऐसा काम करता है जिसका मकसद उस बच्चे को जिंदा पैदा होने से रोकना हो या फिर जन्म के बाद उसकी मौत करना हो, और उस कार्य की वजह से बच्चा जिंदा पैदा नहीं होता या फिर जन्म के बाद मर जाता है, तो उसे 10 साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों सजाएं मिल सकती हैं।
(2) लेकिन अगर माँ की जान बचाने के लिए ऐसा करते हैं, तो यह अपराध नहीं माना जाएगा।
यह भी पढ़े :-