अब हम आपको Section 90 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 90 में “गर्भपात कराने के इरादे से किए गए कार्य से होने वाली मृत्यु” के मामले के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस की धारा 90 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –V का एक हिस्सा है जिसमे “विवाह से संबंधित अपराध“ के बारे में वर्णन है.
definition of Section 90 BNS In Hindi :-
गर्भपात कराने के इरादे से किए गए कार्य से होने वाली महिला की मृत्यु :-
90 (1) BNS In Hindi :-
(1) यदि कोई व्यक्ति किसी गर्भवती महिला का गर्भपात कराने के इरादे से कोई ऐसा कार्य करता है जिसके के कारण उस महिला की मृत्यु हो जाती है, तो उसे किसी भी प्रकार की कैद की सजा दी जा सकती है, जो 10 साल तक बढ़ सकती है इसके अलावा, उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
90 (2) BNS In Hindi :-
(2) अगर ऊपर बताया गया कार्य उस महिला की सहमति के बिना किया गया हो, तो अपराधी को उम्रकैद की सजा दी जा सकती है, या फिर वह सजा दी जा सकती है जो पहले बताई गई है (यानी 10 साल तक की कैद और जुर्माना) के अनुसार भी हो सकती है.
स्पष्टीकरण: इस अपराध के लिए यह ज़रूरी नहीं है कि अपराधी को यह पता हो कि उसका कार्य उस महिला की मृत्यु का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़े :-