अब हम आपको 121 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 121 में “सार्वजनिक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए जानबूझकर चोट पहुँचाना या फिर गंभीर चोट पहुँचाना” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 121 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय -V का एक हिस्सा है जिसमे “मानव शरीर को प्रभावित करने वाले अपराध“ के बारे में वर्णन है.
definition of 121 BNS In Hindi-
“सार्वजनिक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए जानबूझकर चोट पहुँचाना या गंभीर चोट पहुँचाना” :-
121 (1) BNS In Hindi-
यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी सार्वजनिक सेवक को –
- उसके कर्तव्यों का पालन करते समय चोट पहुँचाता है, या
- उस सार्वजनिक सेवक या किसी अन्य सार्वजनिक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने या डराने के इरादे से चोट पहुँचाता है, या
- उस सार्वजनिक सेवक द्वारा कानूनी कर्तव्य के तहत किए गए या करने के प्रयास की वजह से चोट पहुँचाता है,
तो उसे 5 साल तक की कैद (साधारण या कठोर) या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जाएगा।
121 (2) BNS In Hindi-
यदि कोई व्यक्ति ऊपर बताए गए किसी भी उद्देश्य से किसी सार्वजनिक सेवक को जानबूझकर गंभीर चोट पहुँचाता है, तो उसे कम से कम 1 साल और अधिकतम 10 साल तक की कैद (साधारण या कठोर) और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।
यह भी पढ़े –