अब हम आपको 119 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 119 में “संपत्ति हड़पने के लिए या अवैध कार्य के लिए स्वेच्छा से चोट या गंभीर चोट पहुंचाना के मामले” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 118 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय -V का एक हिस्सा है जिसमे “मानव शरीर को प्रभावित करने वाले अपराध“ के बारे में वर्णन है.
definition of 119 BNS In Hindi-
“संपत्ति या अवैध कार्य के लिए जानबूझकर चोट या गंभीर चोट पहुँचाना”:-
119 (1) BNS In Hindi-
यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी को चोट पहुँचाता है ताकि:
- पीड़ित व्यक्ति या उससे संबंधित किसी व्यक्ति से संपत्ति या मूल्यवान प्रतिभूति हड़प सके, या
- पीड़ित या उससे जुड़े किसी व्यक्ति को किसी अवैध काम को करने या किसी अपराध को अंजाम देने के लिए मजबूर कर सके,
तो उसे 10 साल तक की कैद (किसी भी प्रकार की) और जुर्माने की सजा हो सकती है।
119 (2) BNS In Hindi-
यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त उद्देश्य से गंभीर चोट पहुँचाता है, तो उसे:
- आजीवन कारावास, या
- 10 साल तक की कैद (किसी भी प्रकार की),
और साथ ही जुर्माने की सजा दी जा सकती है।
यह भी पढ़े –