अब हम आपको 120 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 120 में “स्वेच्छा से चोट पहुँचाना या गंभीर चोट पहुँचाना ताकि कोई स्वीकारोक्ति ले सके या संपत्ति की वापसी करवा सके” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 120 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय -V का एक हिस्सा है जिसमे “मानव शरीर को प्रभावित करने वाले अपराध“ के बारे में वर्णन है.
definition of 120 BNS In Hindi-
“स्वेच्छा से चोट पहुँचाना या गंभीर चोट पहुँचाना जिससे की स्वीकारोक्ति ले सके या संपत्ति की वापसी करवा सके”:-
120 (1) BNS In Hindi-
यदि कोई व्यक्ति किसी पीड़ित व्यक्ति से या उससे संबंधित किसी व्यक्ति से –
- कोई स्वीकारोक्ति या ऐसी जानकारी निकालने के लिए, जिससे किसी अपराध या गलत आचरण का पता चल सके,
- या पीड़ित या उससे संबंधित व्यक्ति को किसी संपत्ति या मूल्यवान प्रतिभूति को वापस करने या वापस करवाने के लिए मजबूर करने के लिए,
- या किसी दावे या माँग को पूरा करवाने के लिए,
- या ऐसी जानकारी देने के लिए मजबूर करने के लिए, जिससे कोई संपत्ति या मूल्यवान प्रतिभूति वापस मिल सके,
स्वेच्छा से उसे चोट पहुँचाता है, तो उसे 7 साल तक की कैद (जिसे साधारण या कठोर कारावास हो सकता है) और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।
उदाहरण:–
(क) A, एक पुलिस अधिकारी, Z को यातना देता है ताकि Z किसी अपराध को स्वीकार करे तो A इस धारा के तहत दोषी है।
(ख) A, एक पुलिस अधिकारी, B को यातना देता है ताकि वह चोरी की गई संपत्ति का पता बताए तो A इस धारा के तहत दोषी है।
(ग) A, एक राजस्व अधिकारी, Z को यातना देता है ताकि वह बकाया राजस्व चुकाए तो A इस धारा के तहत दोषी है।
120 (2) BNS In Hindi-
(2) यदि कोई व्यक्ति उप-धारा (1) में बताए गए किसी उद्देश्य के लिए स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुँचाता है, तो उसे 10 साल तक की कैद (जिसे साधारण या कठोर कारावास हो सकता है) और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।
यह भी पढ़े –