अब हम आपको BNS Section 87 In Hindi, बीएनएस धारा 87 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 87 में “किसी महिला का अपहरण करना या उसे भगा ले जाना या विवाह के लिए मजबूर करना आदि के मामले” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 87 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –V का एक हिस्सा है जिसमे “विवाह से संबंधित अपराध“ के बारे में वर्णन है.
Definition Of BNS Section 87 In Hindi :-
“किसी महिला का अपहरण या भगाना, ताकि उसे जबरदस्ती शादी के लिए मजबूर करना आदि”:-
यदि कोई भी व्यक्ति जो किसी महिला का अपहरण या भगाकर ले जाता है, इस इरादे से कि उसे किसी व्यक्ति से जबरदस्ती शादी करने के लिए मजबूर किया जाए, या यह जानते हुए भी कि ऐसा हो सकता है, या फिर उससे अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करे या फुसलाया जाए,
या यह जानते हुए कि ऐसा हो सकता है, उसे अधिकतम 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है और साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति आपराधिक धमकी, या अधिकार का दुरुपयोग, या किसी अन्य जबरदस्ती के तरीके से किसी महिला को किसी जगह से ले जाता है, इस इरादे से कि उसे अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर या फुसलाया जाए, या यह जानते हुए कि ऐसा हो सकता है, तो उसे भी ऊपर बताई गई सजा (अधिकतम 10 साल की जेल और जुर्माना) दी जाएगी।
note:- यह धारा पुराने IPC की धारा 366 के समरूप है .