अब हम आपको BNS Section 281 In Hindi, बीएनएस धारा 281 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 281 में “सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से वाहन चलाना या सवारी करना” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 281 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –XV का एक हिस्सा है जिसमे “सार्वजनिक स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुविधा, शालीनता और नैतिकता को प्रभावित करने वाले अपराध” के बारे में वर्णन है.
Definition Of BNS Section 281 In Hindi :-
“सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से वाहन चलाना या सवारी करना”:-
अगर कोई व्यक्ति किसी सार्वजनिक रास्ते पर इतनी लापरवाही या उतावलापन से वाहन चलाता है या कोई सवारी करता है जिससे :
- किसी की जान को खतरा हो,
- या किसी को चोट लगने की संभावना हो,
तो उसे छह महीने तक की जेल या 1 हज़ार रुपये तक का जुर्माना, या दोनों सजाएँ हो सकती हैं।
व्याख्या सरल शब्दों में :
- अपराध: सड़क पर बहुत तेज़ या लापरवाही से गाड़ी चलाना, जिससे दूसरों की जान या सेहत को खतरा हो।
- सजा: अधिकतम 6 महीने की जेल या 1000 रुपये जुर्माना, या दोनों।
- उदाहरण: बिना सावधानी के तेज़ गति से गाड़ी चलाना, ट्रैफिक नियम तोड़ना, या ऐसी हरकतें करना जिससे दुर्घटना हो सकती है।