अब हम आपको BNS Section 261 In Hindi, बीएनएस धारा 261 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 261 में “किसी लोक सेवक के द्वारा लापरवाही से कारावास या हिरासत से भागना” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 261 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय -XIV का एक हिस्सा है जिसमे “झूठे साक्ष्य और लोक न्याय के विरुद्ध अपराध“ के बारे में वर्णन है.
definition of BNS Section 261 In Hindi-
किसी लोक सेवक से लापरवाही से कारावास या हिरासत से भागना–
जो कोई भी लोक सेवक और वो किसी व्यक्ति को किसी अपराध के आरोप में या दोषसिद्ध होने पर या कानूनी रूप से हिरासत में रखने के लिए बाध्य है, यदि वह किसी लापरवाही से ऐसे व्यक्ति को हिरासत से भागने देता है, तो उसे साधारण कारावास से दंडित किया जाएगा, जिसकी अवधि 2 वर्ष तक हो सकती है, या जुर्माना, या दोनों से दंडित किया जाएगा।