अब हम आपको BNS Section 199 In Hindi, बीएनएस धारा 199 क्या है बीएनएस धारा 199 में “कानून के तहत दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने वाला सरकारी कर्मचारी” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 199 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –XII का एक हिस्सा है जिसमे “लोक सेवकों द्वारा या उनसे संबंधित अपराध” के बारे में वर्णन है.
Definition Of BNS Section 199 In Hindi :-
कानून के तहत दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने वाला सरकारी कर्मचारी:-
अगर कोई सरकारी कर्मचारी निम्नलिखित कार्य करता है, तो उसे सजा दी जाएगी:–
(a) जानबूझकर किसी कानूनी निर्देश की अवहेलना करना, जो यह बताता है कि वह किसी व्यक्ति को किसी अपराध या मामले की जाँच के लिए किसी स्थान पर उपस्थित होने के लिए बाध्य नहीं कर सकता;
या
(b) जानबूझकर किसी व्यक्ति को नुकसान पहुँचाने के लिए किसी अन्य कानूनी निर्देश की अवहेलना करना, जो यह बताता है कि उसे जाँच कैसे करनी चाहिए;
या
(c) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 173 के उप-धारा (1) के तहत दी गई किसी सूचना को दर्ज करने में विफल रहना, जो धारा 64, 65, 66, 67, 68, 70, 71, 74, 76, 77, 79, 124, 143 या 144 के तहत दंडनीय संज्ञेय अपराध (Cognizable Offence) से संबंधित हो।
BNS Section 191 Punishment :- सजा:-
ऐसे सरकारी कर्मचारी को कम से कम 6 महीने से लेकर 2 साल तक की कठोर कैद और जुर्माना हो सकता है।
सरल शब्दों में:-
अगर कोई सरकारी कर्मचारी जानबूझकर कानून के निर्देशों को नहीं मानता है, जैसे कि बिना वजह किसी को जाँच के लिए बुलाना, गलत तरीके से जाँच करना, या अपराध की सूचना दर्ज न करना, तो उसे 6 महीने से 2 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है। यह कानून सरकारी कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने के लिए बाध्य करता है।