अब हम आपको Section 93 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 93 में “बारह साल से कम उम्र के बच्चे को माता-पिता या देखभाल करने वाले द्वारा छोड़ देना या उसकी अनदेखी करना” के लिए सजा के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस की धारा 93 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –V का एक हिस्सा है जिसमे “बच्चों के खिलाफ अपराध“ के बारे में वर्णन है.
definition of Section 93 BNS In Hindi :-
“बारह साल से कम उम्र के बच्चे को माता-पिता या देखभाल करने वाले द्वारा छोड़ देना या उसकी अनदेखी करना” :-
अगर कोई व्यक्ति जो बारह साल से छोटे बच्चे का माता-पिता हो या फिर देखभाल करने वाला है, और वह उस बच्चे को जानबूझकर किसी जगह पर छोड़ देता है या फिर उसकी देखभाल नहीं करता है ताकि उसे पूरी तरह से त्याग दिया जाए,
तो ऐसे में उसे 7 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों सजाएँ हो सकती हैं।
स्पष्टीकरण: अगर बच्चे की मौत इस तरह छोड़े जाने या उसकी अनदेखी करने की वजह से हो जाती है, तो अपराधी पर हत्या या गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा भी चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़े :-