BNS Section 126 In Hindi, बीएनएस धारा 126

अब हम आपको BNS Section 126 In Hindi, बीएनएस धारा 126 को परिभाषित करने वाले है बीएनएस धारा 126 में  “गलत तरीके से रोक लगाने मामले में” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.

बीएनएस धारा 126 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –VI का एक हिस्सा है जिसमे “मानव शरीर को प्रभावित करने वाले अपराधों के बारे में के बारे में वर्णन है.

Definition of BNS Section 126 In Hindi :-

“गलत तरीके से रोक या अनुचित रोक”:-

BNS Section 126 (1) In Hindi :-

यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी अन्य व्यक्ति को उस दिशा में आगे बढ़ने से रोकता है, जिस दिशा में जाने का उस व्यक्ति को कानूनी अधिकार है, तो यह “अनुचित रोक” कहलाता है।

अपवाद :-

अगर कोई व्यक्ति अच्छे इरादे से यह मानकर किसी निजी रास्ते या अपनी जमीन या पानी को रोकता है तो उसे ऐसा करने का कानूनी अधिकार है, तो यह इस धारा के तहत अपराध नहीं माना जाएगा।

उदाहरण:-

‘A’ ने Z का रास्ता रोक दिया जिससे होकर ‘Z’ को जाने का अधिकार है ‘A’ को यह पता नहीं था कि उसके पास रास्ता रोकने का कोई कानूनी हक नहीं है इस वजह से ‘Z’ उस रास्ते से नहीं जा सका तो यहाँ पर ‘A’ ने ‘Z’ की अनुचित रोक की है।


BNS Section 126 (2) In Hindi :-

जो कोई इस प्रकार से अनुचित रोक करता है तो उसे एक महीने तक की साधारण कैद या 5,000 रुपये तक का जुर्माना, या दोनों सजाएँ हो सकती हैं।

यह भी पढ़े –

BNS Section 125 In Hindi, बीएनएस धारा 125
About Surendra Singh

Hi, I Am A Blogger By Profession I Have 6 Years Experience In This Filed Also I Have Knowledge Of Laws And Rules. This Website Is Related To BNS Laws Section Of BHARTIYA NAYAYA SAHINTA 2023.

Leave a Comment