अब हम आपको Section 84 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 84 में “किसी विवाहिता स्त्री को बहकाकर ले जाना या अवैध उद्देश्य से रोककर रखना के मामले” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 84 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –V का एक हिस्सा है जिसमे “विवाह से संबंधित अपराध“ के बारे में वर्णन है.
Definition of Section 84 BNS In Hindi :-
“किसी विवाहिता स्त्री को बहकाकर ले जाना या किसी अवैध उद्देश्य से रोककर रखना”–
अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे पुरुष की पत्नी को (जिसके बारे में उसे पता हो या उसे विश्वास करने का कारण हो कि वह किसी और की पत्नी है) –
- किसी के साथ अवैध संबंध बनाने के इरादे से बहकाकर ले जाता है, या
- उसी इरादे से उसे छिपाकर रखता है या उसकी स्वतंत्रता छीनता है,
तो उसे 2 साल तक की जेल (साधारण या सख्त) या जुर्माना, या दोनों सजाएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़े –