Section 324 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 324 क्या है?

अब हम आपको Section 324 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 324 में  “क्षति पहुचाना (मिसचीफ)” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.

बीएनएस धारा 324 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –XVII का एक हिस्सा है जिसमे “संपत्ति के विरुद्ध अपराध” के बारे में वर्णन है

Definition of Section 324 BNS In Hindi :-

क्षति पहुचाना (मिसचीफ) :-

324 (1) BNS In Hindi :-

(1) जो कोई यह जानते हुए या किसी इरादे से किसी सार्वजनिक संपत्ति या किसी व्यक्ति को गलत हानि पहुँचाने के लिए किसी संपत्ति को नष्ट करता है, या उसमें ऐसा कोई भी बदलाव करता है जिससे उसकी कीमत या उपयोगिता कम हो जाती है या उसे नुकसान पहुँचता है, वह (शरारत) क्षति पहुचाने का कार्य करता है।

व्याख्या 1: क्षति का अपराध साबित करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि अपराधी का इरादा संपत्ति के मालिक को नुकसान पहुँचाने का हो।

यह पर्याप्त है कि उसका इरादा किसी भी व्यक्ति को गलत नुकसान पहुँचाने का हो, चाहे फिर वह संपत्ति उस व्यक्ति की हो या नहीं।

व्याख्या 2: क्षति उस संपत्ति के साथ भी की जा सकती है जो अपराधी की अपनी हो या जिस पर उसका और दूसरों का संयुक्त अधिकार हो।

BNS Section 324 (1) के उदाहरण:-

(क) A, Z के एक मूल्यवान दस्तावेज़ को जानबूझकर जला देता है, ताकि Z को नुकसान होतो A ने क्षति पहुचाने का कार्य किया है।

(ख) A, Z के आइस-हाउस में पानी डालता है, जिससे बर्फ पिघल जाती है, और Z को नुकसान होता है तो A ने हानी की है।

(ग) A, Z की अंगूठी को जानबूझकर नदी में फेंक देता है, ताकि Z को नुकसान हो तो A ने क्षति पहुचायी है।

(घ) A जानता है कि उसकी संपत्ति Z के कर्ज की वसूली के लिए जब्त की जा रही है, और वह उसे नष्ट कर देता है ताकि Z को कर्ज न मिले तो A ने क्षति पहुचायी है है।

(ङ) A, एक जहाज का बीमा करवाता है और जानबूझकर उसे डुबो देता है, ताकि बीमा कंपनी को नुकसान हो A ने क्षति पहुचाने का कार्य किया है।

(च) A, एक जहाज को डुबो देता है, ताकि Z को नुकसान हो जिसने जहाज पर कर्ज दिया है A के द्वारा हानि की है।

(छ) A, Z के साथ मिलकर एक घोड़े का मालिक है, और वह जानबूझकर घोड़े को गोली मार देता है, ताकि Z को नुकसान होतो A ने शरारत की है।

(ज) A, Z के खेत में मवेशी छोड़ देता है, ताकि Z की फसल को नुकसान हो A ने क्षति पहुचायी है।


324 (2) BNS In Hindi :-

(2) जो कोई क्षति पुहुचाने का कार्य करता है तो उसे 6 महीने तक की जेल या जुर्माना, या दोनों से दंडित किया जा सकता है।


324 (3) BNS In Hindi :-

(3) जो कोई क्षति पुहुचाने का कार्य करता है और इससे सरकार या स्थानीय प्राधिकरण की संपत्ति को नुकसान होता है, उसे 1 साल तक की जेल या जुर्माना, या दोनों से दंडित किया जा सकता है।


324 (4) BNS In Hindi :-

(4) जो कोई क्षति पुहुचाने का कार्य करता है और इससे 20 हज़ार रुपये या उससे अधिक लेकिन 1 लाख रुपये से कम का नुकसान होता है, उसे 2 साल तक की जेल या जुर्माना, या दोनों से दंडित किया जा सकता है।


324 (5) BNS In Hindi :-

(5) जो कोई किसी को हानि की करता है और इससे 1 लाख रुपये या उससे अधिक का नुकसान होता है, उसे 5 साल तक की जेल या जुर्माना, या दोनों से दंडित किया जा सकता है।


324 (6) BNS In Hindi :-

(6) जो कोई क्षति पुहुचाने का कार्य करता है और इसके लिए पहले से किसी व्यक्ति की मौत, चोट, गलत तरीके से रोकने, या मौत/चोट/रोकने के डर का इंतजाम करता है, उसे 5 साल तक की जेल और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।


About Surendra Singh

Hi, I Am A Blogger By Profession I Have 6 Years Experience In This Filed Also I Have Knowledge Of Laws And Rules. This Website Is Related To BNS Laws Section Of BHARTIYA NAYAYA SAHINTA 2023.

Leave a Comment