इस लेख में हम आपको 180 BNSS in Hindi, बीएनएसएस 180 धारा जो की “पुलिस द्वारा गवाहों की जांच” उसे संक्षेप में बताने वाले है.
बीएनएसएस 180 धारा को नयी भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता के अध्याय XIII, पुलिस को सूचना और जांच करने की उनकी शक्तियाँ” से लिया गया है.
Definition of 180 BNSS in Hindi :-
“पुलिस द्वारा गवाहों की जांच करने की शक्ति”:-
180 (1) BNSS in Hindi :-
(1) इस धारा के तहत कोई भी पुलिस अधिकारी जाँच कर रहा है या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित रैंक (पद) से ऊपर का कोई पुलिस अधिकारी हो, उस अधिकारी के निवेदन पर कार्य करते हुए, उस मामले से संबंधित तथ्यों और परिस्थितियों को जानने वाले किसी भी व्यक्ति से मौखिक पूछताछ कर सकता है।
180 (2) BNSS in Hindi :-
(2) ऐसा व्यक्ति उस अधिकारी द्वारा पूछे गए सभी सवालों का सही-सही जवाब देने के लिए बाध्य होगा, लेकिन अगर किसी सवाल का जवाब देने से उस व्यक्ति पर कोई आपराधिक आरोप लगने या उसे सजा/जुर्माना होने का खतरा हो, तो वह उस सवाल का जवाब देने से इनकार कर सकता है।
180 (3) BNSS in Hindi :-
(3) पुलिस अधिकारी इस धारा के तहत की गई पूछताछ के दौरान दिए गए किसी भी बयान को लिखित रूप में दर्ज कर सकता है। अगर वह ऐसा करता है, तो उसे हर व्यक्ति का बयान अलग-अलग और सही ढंग से लिखना होगा।
बशर्ते कि:
- इस उप-धारा के तहत दिया गया बयान ऑडियो-वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम (जैसे—वीडियो रिकॉर्डिंग) से भी दर्ज किया जा सकता है।
- अगर बयान देने वाली महिला पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 64, 65, 66, 67, 68, 69, 70, 71, 74, 75, 76, 77, 78, 79 या 124 के तहत कोई अपराध होने या उसका प्रयास किए जाने का आरोप है, तो उसका बयान केवल एक महिला पुलिस अधिकारी या महिला अधिकारी द्वारा ही दर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़े :-