अब हम आपको Section 109 BNS In Hindi, बीएनएस धारा 109 में “हत्या करने का प्रयास” के बारे संक्षिप्त में बताने वाले है.
बीएनएस धारा 109 नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय –VI का एक हिस्सा है जिसमे “मानव शरीर को प्रभावित करने वाले अपराध” के बारे में वर्णन है.
definition Of Section 109 BNS In Hindi :-
“हत्या करने का प्रयास” :-
Section 109 1 BNS In Hindi :-
(1) यदि कोई व्यक्ति ऐसा कार्य ऐसे इरादे या ज्ञान के साथ करता है, और ऐसी परिस्थितियों में करता है कि यदि उस कार्य से किसी की मृत्यु हो जाती तो वह हत्या का दोषी होता लेकिन वो हत्या करने में सफल नही हुआ तो, तो उसे किसी भी प्रकार की कैद की सजा दी जा सकती है, जो 10 साल तक बढ़ सकती है, और उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
यदि उस कार्य से किसी व्यक्ति को (गंभीर) चोट पहुँचती है, तो अपराधी को आजीवन कारावास या ऊपर बताई गई सजा दी जा सकती है।
Section 109 2 BNS In Hindi :-
(2) यदि कोई व्यक्ति उप-धारा (1) 109 1 BNS In Hindi के तहत अपराध करते हुए पहले से ही आजीवन कारावास की सजा काट रहा हो, और उसके कार्य से फिर से उसके द्वारा किसी को चोट पहुँचती है, तो उसे मौत की सजा या आजीवन कारावास दिया जा सकता है, जिसका मतलब उस व्यक्ति की प्राकृतिक जीवन भर की कैद होगी।
उदाहरण (Illustrations):-
(a) A, Z को मारने के इरादे से उस पर गोली चलाता है। अगर Z की मौत हो जाती, तो A हत्या का दोषी होता है A इस धारा के तहत सजा का हकदार है।
(b) A, एक छोटे बच्चे को मारने के इरादे से उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ देता है भले ही बच्चे की मौत न हुयी हो, A ने इस धारा के तहत अपराध किया है।
(c) A, Z को मारने के इरादे से बंदूक खरीदता है और उसे लोड करता है अभी तक उसने कोई अपराध नहीं किया है। जब A, Z पर गोली चलाता है, तो उसने इस धारा के तहत अपराध किया है। अगर गोली लगने से Z को चोट लगती है, तो A को उप-धारा (1) के अनुसार सजा मिलेगी।
(d) A, Z को जहर देकर मारने के इरादे से जहर खरीदता है और उसे Z के खाने में मिलाता है अभी तक तो उसने कोई अपराध नहीं किया है। जब A वह खाना Z की मेज पर रखता है या Z के नौकरों को देता है, तो उसने इस धारा के तहत अपराध किया है।